How to create tasty Chole Bhature

छोले भटूरे भला किसे पसंद नहीं लेकिन भटूरे बनाना हर किसी के बस की बात नहीं। भटूरा क्रिस्‍पी और बड़ा ना बने तो इसमें स्‍वाद नहीं आता।

भटूरे को आसानी से बनाने का तरीका जानना है तो आपको यह आर्टिकल पढ़ना पडे़गा। इसमें हमने सूजी मिक्‍स की है जिससे यह कुरकुरे बनेंगे।

bhatura-recipe

भटूरो को आप किसी भी चटपटी सब्‍जी या छोलों के साथ सर्व कर सकती हैं। आइये अब देखते हैं इसे बनाने की विधि –

कितने- 3-3 भटूरे

सामग्री

  • 1.5 कप मैदा
  • 1/3 कप सूजी
  • 1/2 चम्‍मच तेल या घी
  • 1/2 चम्‍मच महीन चीनी
  • 1/2 चम्‍मच नमक
  • 1/2 चम्‍मच बेकिंग सोडा
  • 1/2 कप दही
  • पानी
  • तेल, फ्राई करने के लिये

बनाने की विधि –

1. सबसे पहले एक बाउल में मैदा, शक्‍कर, सूजी, दही, बेकिंग सोड़ा, घी या तेल और नमक डाल लें।

2. इसे अच्छे से मिक्स करके मैदे को गूंथ लें और एक गीले कपड़े में बांध कर एक घंटे के लिए रख दें।

3. एक घंटे बाद मैदे को निकाल लें और एक बार फिर से गूंथ लें।

4. अब मैदे की लोई बना कर बेलन की मदद से गोल कर लें।

5. इसके बाद एक कढाई में तेल गर्म करके उसमें बेले हुए भटूरे को भूरा होने तक फ्राई करें, ध्यान रखें कि एक बार में एक भटूरा ही फ्राई करें।

6. तैयार है आपका भटूरा, इसे छोले या किसी अन्य चटपटी रेसिपी के साथ सर्व करें।